फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सुलह के लिए दे रहे थे धमकी, एक और प्राथमिकी दर्ज

Sun, 02 Aug 2026 02:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गुलरिहा। जमुनिया गांव में संजय सिंह और उनके परिवार पर जानलेवा हमले के मामले में एक और कड़ी जुड़ गई है। आरोप है कि मामले में पुलिस ने किसी की गिरफ्तारी नहीं की है। अब आरोपी सुलह न करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने अब आरोपियों के खिलाफ धमकी देने की धारा में एक और प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


मामले में संजय सिंह की पत्नी संजू सिंह ने मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र भेजकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। जनता दर्शन में शिकायत के बाद गुलरिहा पुलिस ने 31 जुलाई को ग्राम प्रधान अनिल यादव, अजीत यादव, हरिओम, विनीत समेत अन्य के खिलाफ धमकी देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़ित पक्ष ने आरोपितों के एक राजनीतिक दल से जुड़े होने का भी आरोप लगाया है। बीते 17 जून को जमुनिया गांव में नाई की दुकान पर संजय सिंह और उनके परिवार पर लाठी-डंडों से हमला करने का आरोप लगा था। मामले में महिलाओं से अभद्रता, मारपीट व हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में ग्राम प्रधान सहित 27 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन

इस संबंध में थाना प्रभारी जेपी पाल ने बताया कि आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। जल्छ ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें