फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: धोखे से पैतृक जमीन बैनामा कराने का आरोप, अधिवक्ता समेत दो पर रिपोर्ट

Sun, 02 Aug 2026 02:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गुलरिहा (गोरखपुर)। गुलरिहा थाना क्षेत्र में पैतृक जमीन का धोखे से बैनामा कराने, कूटरचना, धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने अधिवक्ता समेत दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

जंगल अयोध्या प्रसाद टोला बेलदारी निवासी सुभाष ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि जमीन संबंधी विवाद के निस्तारण के लिए वह फुलवरिया निवासी अधिवक्ता हिमालय निगम के पास गया था। आरोप है कि अधिवक्ता ने उसके हिस्से की जमीन अलग कराने का भरोसा दिलाया और धोखे से उसकी पैतृक भूमि का बैनामा अपनी साली शिवानी, निवासी बंसहिया, थाना श्यामदेउरवा जिला महराजगंज के नाम करा दिया।
सुभाष का आरोप है कि बाद में खतौनी निकलवाने पर उसे फर्जी बैनामे की जानकारी हुई। जब उसने इस संबंध में जानकारी मांगी तो उससे तीन लाख रुपये लेने की बात कही गई, जबकि जमीन के बदले उसके बैंक खाते में कोई धनराशि नहीं आई। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने और पूरे परिवार को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी।
विज्ञापन

पीड़ित का कहना है कि उसने पहले भी मामले की शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। सीओ गोरखनाथ रवि सिंह ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर गुलरिहा पुलिस ने आरोपी अधिवक्ता हिमालय निगम और शिवानी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें