फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: आरएमआरसी के मोबाइल बीएसएल-थ्री लैब में होगी सभी तरह की जांच, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

Mon, 06 Dec 2021 02:23 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

प्रधानमंत्री मोदी सात दिसंबर को आरएमआसी के नौ लैब वाले भवन का उद्घाटन करेंगे। उससे पहले मोबाइल लैब की सौगात आरएमआरसी को मिल जाएगी। बस को बेहद खास डिजाइन करते हुए उसमें लैब बनाया गया है। यह अन्य बसों की तुलना में लंबी होगी।
विज्ञापन
पीएम मोदी। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार की ओर से क्षेत्रीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान केंद्र (आरएमआरसी) को मोबाइल बॉयोसेफ्टी लेवल-थ्री (बीएसएल-थ्री) लैब मिलेगी। यह लैब पूरी तरह से बस में स्थापित होगी। इसमें आरटी-पीसीआर, एलाइजा मशीन के साथ टीबी एवं अन्य बैक्टीरिया की जांच के लिए सीबीनेट मशीन भी रहेगी।

विज्ञापन


इससे मौके पर ही मरीजों की जांच करते हुए रिपोर्ट दी जाएगी। लैब में आरएनए एक्सट्रेक्टर की एडवांस जांच मशीनें भी मौजूद रहेंगी। वायरोलॉजिस्ट संक्रमित क्षेत्रों में जाकर लैब की मदद से बीमारी पर शोध कर सकेंगे।  

प्रधानमंत्री मोदी सात दिसंबर को आरएमआसी के नौ लैब वाले भवन का उद्घाटन करेंगे। उससे पहले मोबाइल लैब की सौगात आरएमआरसी को मिल जाएगी। बस को बेहद खास डिजाइन करते हुए उसमें लैब बनाया गया है। यह अन्य बसों की तुलना में लंबी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

संक्रमण से बचाव के लिए कर्मचारी विशेष पीपीई किट, ग्लब्स और फेस मास्क पहनकर काम करेंगे। हर तरह की जांच के लिए लैब को पूरी तरह से एयर प्रूफ बनाया गया है। इसमें अलग-अलग क्यूब भी बनाए गए हैं।

इसकी खासियत यह है कि लैब में बाहर से हवा अंदर नहीं जा सकेगी। लैब के अंदर मौजूद संक्रमित हवा को फिल्टर करके बाहर निकाला जाएगा। लैब के अंदर प्रयोग होने वाले पानी को भी विसंक्रमित कर दिया जाएगा।

आरएमआरसी के सीनियर वैज्ञानिक डॉ. अशोक पांडेय ने कहा कि मोबाइल बीएसएल थ्री लैब ग्रामीण इलाकों में जाकर मरीजों की जांच करेगी। इससे पूर्वांचल में नई बीमारियों का पता भी चल सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें