फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in Gorakhpur: आज से शाम सात बजे तक खुलेंगी शराब की सभी दुकानें, इन शर्तों का करना होगा पालन

Wed, 06 May 2020 09:54 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

  • प्रमुख सचिव ने की बिक्री-स्टॉक की समीक्षा, जिले में अभी पांच दिन का स्टॉक
  • नए स्टॉक के साथ महंगी हो सकती है शराब, यूपी में भी लगेगा कोविड टैक्स
विज्ञापन
Gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले की शराब की सभी दुकानें बुधवार से सुबह 10 से शाम सात बजे तक खुलेंगी। इसके लिए जिलाधिकारी ने अनुमति दे दी है। दुकानें खोलने के दौरान सारी शर्तों का पालन दुकानदारों को करना होगा।

विज्ञापन


प्रमुख सचिव संजय आर भूसरेड्डी और आबकारी आयुक्त पी. गुरुप्रसाद ने मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये जिले में बिक्री और स्टॉक की जानकारी ली। उनकी वीडियो कांफ्रेंसिंग केे बाद आबकारी विभाग के अधिकारी समय बढ़ाने का प्रस्ताव लेकर डीएम के पास पहुंचे जिसपर उन्होंने समय संशोधित करने की अनुमति दे दी।

सूत्रों के मुताबिक दिल्ली की ही तरह यूपी में भी शराब पर कोविड टैक्स लगाने की तैयारी है। इसपर भी वीडियो कांफ्रेंसिंग में चर्चा हुई। बताया जा रहा है कि डिस्टीलरी से नया स्टॉक बढ़े हुए दाम पर ही आएगा। दाम में करीब 33 फीसदी वृद्धि की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें