शशांक मणि त्रिपाठी (आईएएस) निवासी जमुना (बैतालपुर), अरविंद कुमार चौहान (आईएएस) बांकी (देवरिया सदर), शैलेंद्र मिश्रा (आईपीएस) निवासी बड़हरा (सलेमपुर), रविंद्र कुमार श्रीवास्तव (रिटायर्ड आईएएस) निवासी पिपरा दौलाकदम (देसही देवरिया), जगत नारायण लाल श्रीवास्तव (रिटायर्ड आईएएस) निवासी मलघोट विरैचा (पथरदेवा), रविश गुप्ता (आईएएस) निवासी रामपुरगढ़ (तरकुलवा), अभिषेक राठौर (आईडीईएस) निवासी बोड़िया सुल्तान (बैतालपुर), नेहा सिंह (आईएएस) निवासी बनकटा अमेठिया (लार), अपूर्वा दुबे (आईएएस) निवासी बभनियाव (भागलपुर), नृपेंद्र मिश्र (रिटायर्ड आईएएस) निवासी कसिली (भागलपुर), शिवेंद्र मिश्रा (आईआरएस) निवासी बनकटा मिश्र (भाटपाररानी) और अंबरीश मल्ल (आईएफएस) निवासी बरनई (बैतालपुर), श्रीराम त्रिपाठी (सेवानिवृत्त आईपीएस) निवासी सुविखर (सदर ब्लाक)
सीडीओ शिवशरणप्पा जीएन ने बताया कि अखिल भारतीय सेवा से जुड़े लोगों को सम्मान देते हुए उन्हें बच्चों के लिए प्रेरणास्रोत बनाया जा रहा है। उनकी सफलता की कहानी जानकर बच्चों में बेहतर करने की ललक पैदा होगी। जिले में करीब दो दर्जन लोगों की सूची तैयार की हुई है, जिनके गांव के स्कूलों की दीवारों पर पेंटिंग कराई जा रही है।