फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़िए इन खास लोगों के कामयाबी का राज, गांव के बच्चों को इसने मिलेगी प्रेरणा

Wed, 20 Jan 2021 04:59 PM IST
vivek shukla बैकुंठनाथ शुक्ल, देवरिया।
विज्ञापन
सीडीओ की पहल पर स्कूलों में कराई जा रही वॉल पेंटिंग - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
अखिल भारतीय सेवा में शामिल लोग अपने गांव के बच्चों के लिए प्रेरणा स्रोत बनेंगे। उनकी कामयाबी का राज परिषदीय विद्यालय की दीवारों पर लिखा जा रहा है। नृपेंद्र मिश्रा, अपूर्वा दुबे, अरविंद चौहान आदि ने कैसे बड़ा मुकाम हासिल किया, इनकीसफलता की संक्षिप्त कहानी गांव के बच्चे स्कूल में दाखिला पाते ही जान जाएंगे। सीडीओ ने अखिल भारतीय सेवा में शामिल लोगों को गांव का गौरव बनाने की कवायद की है।
विज्ञापन


जिले में करीब दो दर्जन गांव ऐसे हैं, जहां पले-बढ़े लोग आईएएस, आईपीएस, आईआरएस, आईएफएस, आईडीईएस बनकर देश के लिए सेवा दे रहे हैं। इनमें कई लोग रिटायर होकर भी गांव को गौरवान्वित कर रहे हैं। सीडीओ शिवशरणप्पा जीएन ने ऐसे लोगों की सूची तैयार कराई है, जिनके सफलता की संक्षिप्त कहानी पढ़कर गांव के बच्चों को प्रेरणा मिले।

परिषदीय विद्यालय की दीवारों पर पेंटिंग कराई जा रही है। बता दें कि सेवानिवृत्त आईएएस नृपेंद्र मिश्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधान सचिव रह चुके हैं। वर्तमान में वह नेहरू मेमोरियल संग्रहालय एवं पुस्तकालय के कार्यकारी परिषद के अध्यक्ष हैं। आईएएस अपूर्वा दुबे फतेहपुर की डीएम हैं। जबकि आईएएस अरविंद चौहान उत्तर प्रदेश भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के सचिव हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह हैं गांव के गौरव

शशांक मणि त्रिपाठी (आईएएस) निवासी जमुना (बैतालपुर), अरविंद कुमार चौहान (आईएएस) बांकी (देवरिया सदर), शैलेंद्र मिश्रा (आईपीएस) निवासी बड़हरा (सलेमपुर), रविंद्र कुमार श्रीवास्तव (रिटायर्ड आईएएस) निवासी पिपरा दौलाकदम (देसही देवरिया), जगत नारायण लाल श्रीवास्तव (रिटायर्ड आईएएस) निवासी मलघोट विरैचा (पथरदेवा), रविश गुप्ता (आईएएस) निवासी रामपुरगढ़ (तरकुलवा), अभिषेक राठौर (आईडीईएस) निवासी बोड़िया सुल्तान (बैतालपुर), नेहा सिंह (आईएएस) निवासी बनकटा अमेठिया (लार), अपूर्वा दुबे (आईएएस) निवासी बभनियाव (भागलपुर), नृपेंद्र मिश्र (रिटायर्ड आईएएस) निवासी कसिली (भागलपुर), शिवेंद्र मिश्रा (आईआरएस) निवासी बनकटा मिश्र (भाटपाररानी) और अंबरीश मल्ल (आईएफएस) निवासी बरनई (बैतालपुर), श्रीराम त्रिपाठी (सेवानिवृत्त आईपीएस) निवासी सुविखर (सदर ब्लाक)

सीडीओ शिवशरणप्पा जीएन ने बताया कि अखिल भारतीय सेवा से जुड़े लोगों को सम्मान देते हुए उन्हें बच्चों के लिए प्रेरणास्रोत बनाया जा रहा है। उनकी सफलता की कहानी जानकर बच्चों में बेहतर करने की ललक पैदा होगी। जिले में करीब दो दर्जन लोगों की सूची तैयार की हुई है, जिनके गांव के स्कूलों की दीवारों पर पेंटिंग कराई जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें