फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vikas Dubey News: हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को लेकर नेपाल सीमा पर अलर्ट, पहचान के लिए व्हाट्सएप पर भेजी गई फोटो

Tue, 07 Jul 2020 01:38 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
विज्ञापन
विकास दुबे: हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे की फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

कानपुर के चौबेपुर थाने के बिकरू गांव में पुलिस पर गोलियां बरसाने वाले हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे की तलाश में पुलिस जुटी है। इसे देखते हुए महराजगंज जिले की पुलिस सीमावर्ती क्षेत्र में चौकन्ना हो गई है। नेपाल से लगी सोनौली एवं ठूठीबारी, झुलनीपुर सीमा के अलावा पगड़ंडी पर भी विशेष नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन


सीमावर्ती थानो को एसपी ने व्हाट्सएप पर हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे की फोटो भेजकर हर पल चौकन्ना रहने का निर्देश दिया है। साथ ही सीमा पर तैनात अन्य सुरक्षा एजेंसियों से पुलिस समंवय स्थापित कर कड़ी चौकसी बरत रही है।

विज्ञापन

नेपाल बार्डर पर अलर्ट

हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को नेपाल भागने की आशंका को लेकर हर तरफ सतर्कता बरती जा रही है। सिर्द्धानगर जिले की बढ़नी सीमा शुक्ल जांच चौकी पर विकास दुबे के पोस्टर को चस्पा होने की बात कहीं जा रही है। वहीं पुलिस एवं खुफिया विभाग की ओर से प्रत्येक हलचल पर नजर रखी जा रही है।

भारत नेपाल से लगी सोनौली, बरगदवां, परसामलिक, ठूठीबारी, निचलौल समेत सीमावर्ती पुलिस चौकियों को सतर्क कर दिया गया है। नेपाल सीमा से लगी सभी पगडंडियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। पुलिस ने रात्रि गस्त भी तेज कर दी है।

पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवान ने बताया कि सीमावर्ती थानो को व्हाट्सएप पर मुख्य आरोपी विकास दुबे की फोटो भेज दी गई है। सीमा क्षेत्र में पुलिस अन्य सुरक्षा एजेंसियों से समंवय बनाकर निगरानी तेज कर दी है। हालांकि जिले से लगने वाली नेपाल की सीमा पर ऐसी कोई बात नहीं है। इस क्षेत्र में पहले से सतर्कता बरतते हुए चौकसी बढ़ाई गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें