फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में बोले अखिलेश यादव: समाजवादी रथ यात्रा से घबराकर बाबा सीएम को करना पड़ा रोड शो

Wed, 02 Mar 2022 10:31 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

अखिलेश, मंगलवार को खजनी क्षेत्र के माल्हनपार बाजार और चौरीचौरा के ब्रह्मपुर में सहजनवां विधानसभा सीट से पार्टी प्रत्याशी यशपाल रावत, बांसगांव के डॉ. संजय कुमार, खजनी प्रत्याशी रूपावती और चौरीचौरी प्रत्याशी बृजेश चंद्र लाल के पक्ष में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
गोरखपुर में बोले अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि गोरखपुर में निकली ऐतिहासिक समाजवादी विजय रथ यात्रा से घबराकर बाबा मुख्यमंत्री को रोड शो निकालना पड़ा है। पुलिस-प्रशासन के सहयोग से भीड़ लाई गई, जबकि समाजवादी रथ यात्रा में लोग खुद चलकर आए, ताकि प्रदेश से भाजपा की सरकार हटा सकें।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री, अपना घर नहीं ठीक कर सके और दावा दूसरे के घरों को ठीक करने का करते हैं। भाजपा, गोरखपुर में मेट्रो चलाने का दवा कर रही थी। मेट्रो तो नहीं चली, शहर के लोगों को भी नाव से सफर करना पड़ा।

अखिलेश, मंगलवार को खजनी क्षेत्र के माल्हनपार बाजार और चौरीचौरा के ब्रह्मपुर में सहजनवां विधानसभा सीट से पार्टी प्रत्याशी यशपाल रावत, बांसगांव के डॉ. संजय कुमार, खजनी प्रत्याशी रूपावती और चौरीचौरी प्रत्याशी बृजेश चंद्र लाल के पक्ष में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गोरखपुर की जनता ने इतिहास लिखने का मन बना लिया है। यहां की सभी नौ सीटों पर भाजपा का खाता तक नहीं खुल सकेगा। अब तक हुए पांच चरणों के चुनाव में भी भाजपा सभी जगहों से गायब हो चुकी है। उनके नेता अपनी गाड़ियों और घरों से झंडे निकालने लगे हैं। भाजपा कहती है कि वह विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है, मगर इनके नेता सबसे ज्यादा झूठे हैं। सरकार के 11 लाख पद खाली रह गए। पुलिस और फौज में भर्ती नहीं हुई। इस दौरान कानपुर से आए सयुस के राष्ट्रीय प्रवक्ता बंटी सेंगर, सचिन तांगड़ी, जिलाध्यक्ष अवधेश यादव, प्रहलाद यादव, डॉ. मोहसिन खान, रजनीश यादव, राघवेंद्र तिवारी राजू समेत कई सपा नेता, कार्यकर्ता मौजूद रहे।
 

विज्ञापन

उठक-बैठक करें या तेल मालिश, अब जनता माफ करने वाली नहीं

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव में भाजपा की सरकार जाती देख, इनके नेता उठक-बैठक कर रहे हैं। मतदाताओं की तेल-मालिश कर रहे, मगर इन सभी कवायदों का कोई फायदा नहीं। जनता माफ करने वाली नहीं है। भाजपा को पूरी तरह साफ करने का मन बना चुकी है।  

24 घंटे बिजली समाजवादी पार्टी की देन

अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में 24 घंटे बिजली आपूर्ति का दावा भाजपा कर रही है, वह समाजवादी पार्टी की देन है। सरकार में रहते हुए हमारी पार्टी ने बिजली के कारखाने स्थापित किए। भाजपा बताए कि उसने पांच साल में बिजली के कितने कारखाने लगाए हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनी तो 300 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी। सिंचाई का बिल माफ कर दिया जाएगा। अनुदेशकों, टीईटी वालों का समायोजन किया जाएगा। पुलिस और फौज की भर्ती में उम्र आड़े आई तो दिल्ली तक लड़ाई लड़कर उसे भी बढ़ाया जाएगा।

भाजपा मार्च तक, समाजवादी पूरे पांच साल देगी राशन

अखिलेश ने कहा कि भाजपा पहले नवंबर तक और अब मार्च तक राशन देने का दावा कर रही है। मगर, उसके पास न तो प्रदेश और न ही केंद्र में इसके लिए कोई बजट है। समाजवादी पार्टी की सरकार बनी तो पूरे पांच साल तक राशन दिया जाएगा। यही नहीं साथ में एक लीटर सरसो का तेल, घी, मिल्क पाउडर और चीनी भी फ्री दी जाएगी। मेडिकल कॉलेज में संसाधन बढ़ाए जाएंगे और गरीबों को मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें