यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने 09489/09490 अहमदाबाद-गोरखपुर-अहमदाबाद स्पेशल का संचलन अहमदाबाद से 02 मार्च से तथा गोरखपुर से 03 मार्च से सप्ताह में छह दिन तक चलाने का निर्णय लिया है।
ट्रेन में सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे तथा इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के मानकों का पालन करना होगा। 09089 गोरखपुर-अहमदाबाद स्पेशल का संचलन अहमदाबाद से 01 मार्च से एवं 09090 गोरखपुर-अहमदाबाद स्पेशल गोरखपुर से 03 मार्च से निरस्त रहेगी।
अहमदाबाद-दरभंगा का संचलन अवधि भी बढ़ा
09489 अहमदाबाद-दरभंगा स्पेशल 02 मार्च से प्रत्येक मंगलवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार एवं रविवार को (सप्ताह में 06 दिन) अहमदाबाद से सुबह 9.10 बजे चलेगी और दूसरे दिन गोरखपुर शाम 6.15 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 09490 गोरखपुर-अहमदाबाद स्पेशल 03 मार्च से प्रत्येक बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार, रविवार एवं सोमवार को (सप्ताह में 06 दिन) गोरखपुर से रात 9.30 बजे चलकर तीसरे दिन अहमदाबाद सुबह 4.10 बजे पहुंचेगी।