फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agneepath Scheme Protest: सेना भर्ती की तैयारी करने वालों का रिकॉर्ड जुटा रही पुलिस, बवाल है बड़ी वजह

Sat, 18 Jun 2022 01:01 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा ने कहा कि युवाओं से अपील है कि ऐसी कोई हरकत ना करें जिससे उनका भविष्य खराब हो। अगर मुकदमा दर्ज होगा, तो फिर किसी भी सरकारी नौकरी में नहीं जा पाएंगे। पुलिस विशेष सतर्कता बरत रही है। सुबह 4 बजे से ही पुलिस गस्त पर रहेगी।
विज्ञापन
एसएसपी डॉ. विपिन ताडा और डीएम कृष्णा करुणेश। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अग्निपथ योजना को लेकर हो रहे विरोध को देखते हुए पुलिस ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। पुलिस हर गांव, मोहल्ले में सेना भर्ती की तैयारी करने वालों और उनको प्रशिक्षण देने वालों का ब्योरा जुटा रही है। खबर है कि एलआईयू को भी गोपनीय सूचना जुटाने के लिए लगा दिया है।
विज्ञापन


अग्निपथ योजना को लेकर जिले में पिछले 2 दिन से युवा आंदोलित हैं। इसे देखते हुए एसएसपी डॉ विपिन ताड़ा ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है कि अपने-अपने क्षेत्र में प्रधान और पार्षद के माध्यम से हर गांव-मोहल्ले के उन युवाओं को चिह्नित करें, जो सेना की तैयारी कर रहे हैं। पुलिस उनसे संपर्क कर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील करेगी, साथ ही मांग पत्र भी लेंगे।



एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा ने कहा कि युवाओं से अपील है कि ऐसी कोई हरकत ना करें जिससे उनका भविष्य खराब हो। अगर मुकदमा दर्ज होगा, तो फिर किसी भी सरकारी नौकरी में नहीं जा पाएंगे। पुलिस विशेष सतर्कता बरत रही है। सुबह 4 बजे से ही पुलिस गस्त पर रहेगी। आज भी युवाओं से व्यक्तिगत रूप से वार्ता कर उन्हें समझाया है। कानून को हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें