फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Nikay Chunav 2023: सबके जीत के दावे, वोट ज्यादा पड़े कम...जीत जाएंगे हम

Fri, 05 May 2023 10:50 AM IST
vivek shukla राजन राय, गोरखपुर।

सार

विकास, जातीय, अल्पसंख्यक सहित कई समीकरणों के आधार पर अब सभी जीत का दावा करने लगे हैं। चुनावी परीक्षा का असल रिजल्ट 13 मई को मतगणना के बाद ही आएगा, जिसके बाद कहीं खुशी तो कहीं गम का माहौल होगा। लेकिन, अभी तो प्रत्याशियों और उनके समर्थक अपने-अपने समीकरण से जीत के दावे कर रहे हैं।
विज्ञापन
गोरखपुर में निकाय चुनाव। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर निगम में मेयर पद पर चुनाव के लिए मतदान बृहस्पतिवार को हो गया। पहले मतदान..फिर जलपान, यह संकल्प भी बहुत काम नहीं आया। मतदान के अंतिम रूझान के मुताबिक 36.74 प्रतिशत ही वोट पड़े, जो कि पिछले चुनाव से महज एक फीसदी ही ज्यादा है। मतदान का रूझान आने के बाद सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के उम्मीदवार और उनके समर्थक अब चुनावी गुणा-गणित लगाने में जुट गए। वोट कम पड़े हैं या ज्यादा, जातीय और सामाजिक समीकरण भले कुछ भी संकेत दे रहे हैं पर सभी जीत का दम भरने में पीछे नहीं है। सबका यही कहना है कि जीत जाएंगे हम।

विज्ञापन


मतदान के शुरूआती रूझान देखने के बाद सभी राजनीतिक दलों के लोगों के चेहरे की हवाइयां गुम हो गई थीं। बूथों से लेकर मोहल्लों में पार्टियों ने सक्रियता बढ़ाई। हालांकि, इसके बाद जब मतदाता निकलने लगे तो थोड़ी राहत की सांस मिली। शाम छह बजे मतदान खत्म होने के बाद जब मतदान के ग्राफ और वार्ड के अनुसार वोटिंग प्रतिशत की जानकारी हुई तो सभी दलों ने चिंतन-मंथन शुरू कर दिया।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में कोई वाकर के सहारे तो किसी को मिला बेटे-बहू का सहारा, हर किसी ने डाला वोट
विज्ञापन


विकास, जातीय, अल्पसंख्यक सहित कई समीकरणों के आधार पर अब सभी जीत का दावा करने लगे हैं। चुनावी परीक्षा का असल रिजल्ट 13 मई को मतगणना के बाद ही आएगा, जिसके बाद कहीं खुशी तो कहीं गम का माहौल होगा। लेकिन, अभी तो प्रत्याशियों और उनके समर्थक अपने-अपने समीकरण से जीत के दावे कर रहे हैं।
 

गोरखपुर मेयर प्रत्याशी काजल निषाद और डॉ मंगलेश। - फोटो : अमर उजाला।
भाजपा मेयर प्रत्याशी डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने कहा कि मतदाताओं का बहुत ही स्नेह और समर्थन मिला है। मौसम ने भी साथ दिया है। वोटिंग अपेक्षा के मुताबिक कम हुई है। बूथों को दिन भर दौरा किया। जीत के प्रति तो आशान्वित हूं। बहुत सारे फोन मेरे पाए आए थे कि उनके परिवार के लोगों का नाम कट गया है। अगर ये वोट पोल होते तो जीत का अंतर और ज्यादा बढ़ जाता। मतदाताओं को हृदय से धन्यवाद देता हूं।

सपा मेयर प्रत्याशी काजल निषाद ने कहा कि जनता का भरपूर सहयोग मिला लेकिन भाजपा सरकार के इशारे पर प्रशासन ने तमाम गड़बड़ियां कीं। तमाम बूथों पर ईवीएम खराब हुईं। समाजवादी विचारधारा के बूथों पर मशीनें जानबूझकर देरी से बदली गईं। बड़े पैमाने पर समाजवादी विचारधारा के लोगों का नाम मतदाता सूची से कटवाया गया। चुनाव में शासन-प्रशासन द्वारा धांधली करने की कोशिश हुई, उसके बावजूद भी जनता ने भरपूर प्यार और आशीर्वाद दिया।

विज्ञापन

गोरखपुर मेयर प्रत्याशी बाएं से रमेश शर्मा, नवीन सिन्हा और नवल किशोरी नथानी। - फोटो : अमर उजाला।
कांग्रेस  मेयर प्रत्याशी नवीन सिन्हा ने कहा कि चुनाव में जनता का भरपूर समर्थन मिला है। लेकिन, सुनियोजित साजिश के तहत अधिकांश वार्डाें में अल्पसंख्यकों के नाम गायब कर दिए गए। मेयर प्रत्याशी रही डॉ. सुरहीता करीम का भी नाम मतदाता सूची से गायब कर दिया गया। इस संबंध में चुनाव से जुड़े प्रशासनिक अधिकारियों से कई बार बात की गई, लेकिन कोई हल नहीं निकाला गया। वहीं, दल विशेष के लोगों को मतदान केंद्र परिसर में मनमानी की आजादी दे दी गई थी। यह लोकतंत्र के लिए सही नहीं है।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर के मुस्लिम आबादी बहुल मोहल्लों में महिलाओं ने दिखाया उत्साह, खूब हुई वोटिंग

आम आदमी पार्टी मेयर प्रत्याशी रमेश शर्मा ने कहा कि मतदान को लेकर प्रशासन के इंतजाम बेहद खराब थे। प्रत्याशी को भी बूथ के अंदर नहीं जाने दिया जा रहा था। आम आदमी पार्टी को इस चुनाव में पूर्ण बहुमत मिलने जा रहा है। लोगों में मतदान के प्रति उत्साह था। लोगों ने पार्टी का पूरा समर्थन करते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। मतदाताओं ने जो स्नेह और समर्थन दिया है उसके लिए आभार जताता हूं।

बसपा मेयर प्रत्याशी नवल किशोरी नथानी ने कहा कि नगर निगम के चुनाव को लेकर लोगों में उत्साह था। यही उत्साह बसपा को जीत भी दिलाएगी। बसपा के कार्यकर्ताओं ने काफी मेहनत की है। इसका असर चुनाव में साफ दिख रहा था। पार्षद को लेकर मतदाताओं में थोड़ी भ्रम की स्थिति थी, लेकिन मेयर पद के लिए लोगों ने बसपा को खुलकर सपोर्ट किया है। जीत के प्रति आश्वस्त हूं। मतदाताओं को समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें