फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनाव 2022: नामांकन के चलते बदली रहेगी गोरखपुर शहर की यातायात व्यवस्था, तीन बजे तक रहेगा रूट डायवर्जन

Fri, 04 Feb 2022 10:26 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

प्रत्याशियों और प्रस्तावकों के वाहनों के लिए पार्किंग स्थल तय,  सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक रहेगा रूट डायवर्जन
विज्ञापन
गोरखपुर शहर में रूट डायवर्जन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में नामांकन के चलते शुक्रवार को यातायात व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है। कलेक्ट्रेट की तरफ जाने वाले रास्ते पर, सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। यह प्रतिबंध 16 फरवरी तक लागू रहेगा। नामांकन भरने पहुंचने वाले उम्मीदवार व उनके प्रस्तावकों के वाहनों के लिए भी पार्किंग स्थल तय कर दिया गया है। एसपी ट्रैफिक महेंद्र पॉल सिंह के अनुसार यातायात व्यवस्था में परिवर्तन का निर्णय लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

  •  
  • 1 : टाउन हॉल तिराहा से कचहरी चौराहा की तरफ आने वाले वाहन तमकुही तिराहा (हरिओम नगर)  होकर अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।
  • 2 : हरिओम नगर से कचहरी चौराहे की तरफ सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। ये वाहन हरिओम नगर से आंबेडकर चौराहा होकर अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।
  • 3 : शास्त्री चौराहा की तरफ जाने वाले वाहनों को कचहरी चौराहे से बाएं, हरिओम नगर और दाएं टाउन हॉल की तरफ मोड़ा जाएगा।
  • 4 : शास्त्री चौराहा से आंबेडकर चौराहा की तरफ जाने वाले वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। ये वाहन शास्त्री चौराहा से जमनालाल बजाज पार्क तिराहा होकर अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।
  • 5 : आंबेडकर चौराहे से शास्त्री चौराहे की तरफ वाहनों का आवागमन सुचारू रूप से चलता रहेगा।
  • 6 : कलेक्ट्रेट कचहरी में जाने वाले अधिवक्ता व वादकारी गेट नंबर तीन से प्रवेश करेंगे।

यहां होगी प्रत्याशियों के वाहनों की पार्किंग

प्रत्याशियों के वाहनों की पार्किंग नगर निगम पार्किंग मैदान, सेंट एंड्रयूज डिग्री कॉलेज के सामने खाली मैदान तथा मल्टीलेवल पार्किंग गोलघर में कराई जाएगी।

विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें