फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनलॉक 1.0: 82 दिन बाद खुले कुशीनगर में बौद्ध मंदिरों के द्वार, लोगों ने किया दर्शन

Mon, 08 Jun 2020 05:08 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
विज्ञापन
Kushinagar news - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

कोरोना के प्रकोप के चलते एहतियातन बीते 17 मार्च को एएसआई ने अपने 3691 स्मारकों व स्थलों को बंद कर दिया था। लेकिन रविवार को केंद्रीय सांस्कृतिक मंत्रालय ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के देशभर में 820 स्मारकों को 8 जून से खोलने की अनुमति दे दी है।

विज्ञापन


इसी अनुमति के आधार पर कुशीनगर के प्रमुख स्मारक व दर्शनीय स्थलों को सोमवार को सूर्योदय के साथ खोल दिया गया है। स्मारक व दर्शनीय स्थल 82 दिन बाद खुले तो सुबह कुछ लोग महापरिनिर्वाण मंदिर पहुंचे, जहां पूजा अर्चना व भगवान बुद्ध की लेटी भव्य प्रतिमा का दर्शन आदि किया।

इसके अलावा कुशीनगर में एएसआई संरक्षित रामाभार स्तूप,मांथा कुंवर मंदिर भी बंद था,खोला गया। इन स्थलों पर हालांकि पर्यटक अथवा स्थानीय लोगों की तादाद कम रही। विभाग की तरफ से महापरिनिर्वाण मंदिर के प्रवेश द्वार पर गार्ड तैनात रहे।
विज्ञापन


आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की रजिस्टर में आईडी के साथ इंट्री की जा रही थी। मंदिर के फुटपाथ पर आवागमन की सुगमता व कोरोना वायरस से बचाव के लिए मार्किंग किया गया है। ताकि किसी को कोई दिक्कत न हो। कोरोना वायरस से बचाव के लिए विभाग की तरफ से तैनात गार्डों को लोगों को जागरूक करने के लिए जानकारी दी गई है। इसके अलावा उन्हें खुद बचने के लिए भी बताया गया है।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें