मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) के विभिन्न कोर्स में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। बीबीए, बीसीए, बी.टेक, एमटेक, एमएससी एवं बी.टेक (लैट्रेल इंट्री) सेकेंड ईयर में छात्र प्रवेश ले सकते हैं। प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थियों को 27 सितंबर तक रजिस्ट्रेशन और सारे अंकपत्र व प्रमाण पत्रों को अपलोड करना होगा। 30 सितंबर को काउंसिलिंग के बाद पहली सूची के अभ्यर्थियों को सीट आवंटित कर दी जाएगी। उन्हें तीन अक्तूबर तक कंफर्मेशन फीस जमा करनी होगी।
एमएमएमयूटी की वेबसाइट पर प्रवेश की तिथि और प्रक्रिया से संबंधित निर्देश को अपलोड किया गया है। अभ्यर्थियों के सारे दस्तावेज 29 सितंबर की शाम पांच बजे जांच लिए जाएंगे। 30 सितंबर को पहली सूची में चयनित अभ्यर्थियों के नाम अपराह्न तीन बजे तक घोषित होंगे। सीट की उपलब्धता पर चार अक्तूबर को काउंसिलिंग होगी और आवंटन की दूसरी सूची इसी दिन घोषित कर दी जाएगी। चयनित विद्यार्थियों को चार से छह अक्तूबर के बीच कंफर्मेशन फीस जमा करनी होगी।
काउंसिलिंग में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी को 2000 रुपये ऑनलाइन शुल्क जमा करना है। पूरी प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। दस्तावेज भी ऑनलाइन ही जांचे जाएंगे। विद्यार्थियों को सारी जानकारी वेबसाइट
www.mmmut.ac.in पर उपलब्ध कराई जाएगी।
कोर्स और सीटों की उपलब्धता
कोर्स सीटें
बी.टेक 810
एमबीए 75
एमसीए 75
एमएससी फिजिक्स 32
एमएससी मैथ 32
एमएसएसी केेमेस्ट्री 32
बीबीए 63
एमटेक 216