योगी सरकार में बनकर तैयार हुआ राप्ती नदी का रामघाट
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर वर्ष 2021 में करीब 34 करोड़ रुपये की लागत से इन दोनों तटों का जीर्णोद्धार कराकर इसे राजस्थानी स्थापत्य शिल्प से सुसज्जित कर दिया गया है। पूर्वी तट का नाम गुरु गोरक्षनाथ घाट और पश्चिमी तट का नाम रामघाट रखा गया है। 16 फरवरी 2021 को सीएम योगी ने इन दोनों घाटों का लोकार्पण किया था।
ये दोनों घाट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन से निखर-संवर गए हैं। राजघाट को न केवल सौन्दर्यीकृत किया गया है बल्कि पुरुषों और महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम, प्रसाधन समेत सभी जरूरी सुविधाओं की मुकम्मल व्यवस्था कर दी गई है। इससे अब छठ और स्नान पर्वों पर श्रद्धालु काफी प्रसन्न नज़र आते हैं।
पूर्व में छठ और स्नान पर्वों पर जहां अव्यवस्थाओं के बीच पूजा करने और डुबकी लगाने की औपचारिकता पूरी होती थी, वहीं अब तीन साल से श्रद्धा और आस्था का उल्लास देखते ही बनता है। छठ महापर्व पर राजस्थानी शैली के आकर्षक लघु गुम्बदनुमा ठौर को फूलों और रंगीन कपड़ों से सजाकर और भी मनमोहक बना दिया गया है।