फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: अवैध प्लाॅटिग की सूचना पर राजस्व टीम ने कराई पैमाइश, खत्म हुआ विवाद

Fri, 11 Sep 2026 02:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- सदर तहसील क्षेत्र के जंगल छत्रधारी गांव का मामला
विज्ञापन

गोरखपुर। सदर तहसील क्षेत्र के जंगल छत्रधारी में अवैध तरीके से प्लाॅटिग की सूचना पर राजस्व टीम ने पुलिस बल के साथ जमीन की पैमाइश कर सीमांकन कराया और पत्थर गाड़े। साथ ही काश्तकारों के साथ जोर-जबरदस्ती करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।

सेमरा नंबर दो, जंगल छत्रधारी में गोड़धोइया नाले के पास अवैध प्लाॅटिग को लेकर लंबे समय से विवाद की स्थिति बनी हुई थी। लोगों ने शिकायत की गई कि प्लाॅटिग करने वाले लोग काश्तकारों और जमीन खरीदने वालों पर दबाव बना रहे हैं। कई लोगों की जमीन पर कथित तौर पर अवैध तरीके से रास्ता भी बना दिया गया है।
विज्ञापन

वर्ष 2019 में जमीन खरीदने वाले कुशीनगर जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के सेमरा निवासी रविप्रताप सिंह ने धारा 24 के अंतर्गत केस दाखिल किया था। एसडीएम न्यायालय के आदेश पर पैमाइश हुई। मामले में उन्होंने गोरखपुर एसडीएम न्यायालय में पत्थर नसब के लिए वाद दाखिल किया था। इसके बाद जमीन की कच्ची पैमाइश कराई गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को राजस्व निरीक्षक विनय कुमार श्रीवास्तव और लेखपाल अनिल राय पिपराइच थाने की बंगला चौकी के उपनिरीक्षक शैलेंद्र प्रताप सिंह और चार सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचे। पैमाइश कराकर पत्थर गाड़ दिए। राजस्व निरीक्षक विनय कुमार श्रीवास्तव ने चेतावनी दी कि किसी भी काश्तकार के साथ जोर-जबरदस्ती या दबाव बनाने की कोशिश की गई तो प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें