फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: शाहपुर और खोराबार में कटौती से करीब दो हजार घरों के लोग परेशान

Fri, 11 Sep 2026 02:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- तारों के जंजाल से लगी आग के बाद जागा बिजली विभाग
विज्ञापन

- लालडिग्गी के दीवान दयाराम में इंटरनेट-डीएस के केबल काटकर हटाए



गोरखपुर। शाहपुर के असुरन फीडर पर घोषित कटौती सुबह 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक थी लेकिन बिजली दोपहर 12 बजे से शाम छह बजे तक बाधित रही। इससे करीब एक हजार लोगों को परेशानी हुई। शाहपुर उपकेंद्र के आदित्यपुरी में भी दोपहर में करीब एक घंटे बिजली कटी रही। इससे करीब 100 घरों के लोग गर्मी में परेशान रहे।

शाम को बिजली बहाल होने के बाद लोगाें ने राहत की सांस ली। इस संबंध में एसडीओ शाहपुर वीके जायसवाल से संपर्क नहीं हो सका। वहीं, लालडिग्गी उपकेंद्र के दीवान दयाराम क्षेत्र में बुधवार को पोल और केबल में आग लगने के बाद बृहस्पतिवार को बिजली विभाग ने तारों के जंजाल को साफ कराया। इंटरनेट और डीएस के फाइबर केबल के जंजाल को काटकर हटाया गया। इससे बुधवार जैसी घटना दोबारा होने की आशंका को कम किया जा सके। जेई संदीप कुमार ने बताया कि बुधवार की घटना के बाद क्षेत्र में तारों के जंजाल को साफ कराया गया है। अनावश्यक केबल हटाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, खोराबार उपकेंद्र में खराबी के कारण शाम 5:30 से 7:30 बजे तक बिजली प्रभावित रही। इससे करीब एक हजार घरों के लोग परेशान हुए। एसडीओ खोराबार जेपी गुप्ता ने बताया कि 11 केवी की आने वाली लाइन में दिक्कत हुई थी। करीब 45 मिनट तक एक फीडर बंद रहा जिसे ठीक कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें