गोरखपुर जिले में सहजनवां थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार सुबह 65 वर्षीय बुजुर्ग से दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
जानकारी के मुताबिक, बुजुर्ग महिला के पट्टीदार की लड़की की शादी 19 दिसंबर को होनी है। शनिवार को सुबह चार बजे महिलाएं गीत गा रही थीं। इसी दौरान बुजुर्ग बगल के खेत में गई थी, जहां पर उनके साथ घटना हुई।
पुलिस ने आरोपी युवक पर केस दर्ज कर लिया था। उसे रविवार को जेल भिजवा दिया गया।