बरियारपुर। क्षेत्र के करौदी गांव में एक युवक पर मारपीट, ईंट-पत्थर चलाने और बाइक चढ़ाकर युवक को घायल करने का आरोप लगा है। पीड़ित सगीर अंसारी ने मंगलवार को थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
सगीर अंसारी का कहना है कि उनका पुत्र अलीम अंसारी रविवार को किसी काम से बाजार गया था, तभी गांव का ही एक युवक अपने साथियों के साथ उसे रोककर गाली देने लगा। विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया।सोमवार की शाम आरोपी उनके घर पहुंचा और ईंट-पत्थर चलाने के बाद बाइक चढ़ाकर बेटे को घायल कर दिया। एसओ बरियारपुर त्रिवेंद्र मौर्य ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद