फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

और जब तिलक में पहुंची प्रेमिका: 8 साल साथ रहे, अब दूसरी शादी कर रहा प्रेमी- मचाया हंगामा; FIR दर्ज

Mon, 01 Jun 2026 02:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर

सार

आरोप है कि युवक ने शादी का वादा कर उसे गीडा क्षेत्र में किराए के मकान में रखा और लगातार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। महिला का कहना है कि युवक समय-समय पर विवाह का भरोसा दिलाता रहा। उसने कोर्ट में शपथ पत्र भी तैयार कराया, जिससे उसे विश्वास हो गया कि दोनों का रिश्ता जल्द ही वैवाहिक रूप ले लेगा। इसी भरोसे में वह वर्षों तक उसके साथ रही।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उरुवा थाना क्षेत्र की एक महिला ने युवक पर शादी का झांसा देकर आठ वर्ष तक शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि युवक ने विवाह का भरोसा देकर उसके साथ संबंध बनाए लेकिन अब दूसरी शादी की तैयारी करने लगा। शादी का कार्ड मिलने पर वह युवक के घर पहुंची और तिलक समारोह रुकवाने को लेकर हंगामा किया।

विज्ञापन


स्थानीय पुलिस की ओर से कार्रवाई नहीं होने पर एसएसपी से शिकायत की गई, जिसके बाद शनिवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई। पीड़िता के अनुसार, करीब आठ वर्ष पहले उसकी मुलाकात उरुवा क्षेत्र के एक युवक से बैंक में हुई थी। बातचीत के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं।

आरोप है कि युवक ने शादी का वादा कर उसे गीडा क्षेत्र में किराए के मकान में रखा और लगातार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। महिला का कहना है कि युवक समय-समय पर विवाह का भरोसा दिलाता रहा। उसने कोर्ट में शपथ पत्र भी तैयार कराया, जिससे उसे विश्वास हो गया कि दोनों का रिश्ता जल्द ही वैवाहिक रूप ले लेगा। इसी भरोसे में वह वर्षों तक उसके साथ रही।

पीड़िता के मुताबिक, 26 अप्रैल को उसे युवक की दूसरी युवती से शादी का कार्ड मिला। इसकी जानकारी होते ही वह उसके घर पहुंच गई, जहां तिलक और विवाह की तैयारियां चल रही थीं। उसने शादी रुकवाने की मांग करते हुए विरोध जताया और युवक से किए गए वादे के अनुसार साथ रखने की बात कही।
विज्ञापन

आरोप है कि इस दौरान युवक और उसके परिजनों ने जातिसूचक टिप्पणी करते हुए उसे अपनाने से इनकार कर दिया। परिवार ने उसे घर से भगा दिया और संबंध स्वीकार करने से साफ मना कर दिया।

महिला का कहना है कि घटना के बाद वह कई सप्ताह तक थाने के चक्कर लगाती रही, लेकिन उसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर को प्रार्थनापत्र देकर न्याय की गुहार लगाई।

पीड़िता की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी: दिनेश कुमार पुरी, एसपी दक्षिणी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें