फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur news: घर में घुसकर किशोरी से छेड़खानी कर फरार हुआ आरोपी, केस दर्ज

Thu, 09 Jun 2022 10:45 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

किशोरी के माता-पिता गांव में किसी काम से गए थे। उसी दौरान गांव का युवक घर में घुस गया और किशोरी से छेड़खानी करने लगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के खोराबार इलाके के एक गांव में किशोरी से घर में घुसकर छेड़खानी, मारपीट और धमकी देने का मामला सामने आया है। मंगलवार रात में किशोरी की मां ने तहरीर दी है। पुलिस छेड़खानी, धमकी देने, पॉक्सो एक्ट और एससीएसटी की धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, घटना मंगलवार शाम सात बजे की है। किशोरी के माता-पिता गांव में किसी काम से गए थे। उसी दौरान गांव का युवक घर में घुस गया और किशोरी से छेड़खानी करने लगा।

शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़े तो युवक ने किशोरी को मारापीटा और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। माता-पिता के घर आने पर किशोरी ने आपबीती बताई। जिसके बाद रात 10 बजे मां ने थाने तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें