फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ के दौरान फरार बदमाश को पुलिस ने दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुठभेड़ के दौरान फरार बदमाश को पुलिस ने दबोचा
विज्ञापन

- 15 जुलाई की रात पादरी बाजार चौकी के पास मुठभेड़ में एक को लगी थी गोली, दूसरा फरार हो गया था
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। शाहपुर इलाके के पादरी बाजार के पास मुठभेड़ के दौरान फरार बदमाश को पुलिस ने मंगलवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से लूट की बची रकम 3730 रुपये, तमंचा, कारतूस बरामद किया है।
विज्ञापन

बदमाश की पहचान पिपराइच के जंगल सुभान अली बेलवा निवासी हरिकेश गौड़ के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, 15 जुलाई की शाम झरना टोला के पास से उसने एक महिला की चेन लूटी थी। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही थी। उसी रात बदमाशों से पादरी बाजार के लल्ला चौराहे पर पुलिस की मुठभेड़ हुई थी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश सूरज साहनी के पैर में गोली लगी और उसका साथी फरार हो गया था। पुलिस ने इलाज के बाद सूरज को जेल भेज दिया था। पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। मंगलवार को सूचना मिली कि बदमाश छावनी स्टेशन के पास मौजूद है। पुलिस ने वहां पहुंचकर बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। बदमाश पर पहले से ही शाहपुर थानेदार की तहरीर पर हत्या की कोशिश का केस दर्ज था। पुलिस ने उसको कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें