बड़हलगंज। फर्जी दस्तावेजों के आधार पर अलग-अलग तिथियों में दो पासपोर्ट बनवाने और उनके माध्यम से विदेश यात्रा करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
आरोपी की पहचान सोमनाथ यादव, निवासी बैरियाखास, थाना बड़हलगंज के रूप में हुई है। प्रभारी निरीक्षक अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि जांच में सामने आया कि सोमनाथ ने कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर दो पासपोर्ट जारी कराए थे। उसने इन दोनों पासपोर्टों का उपयोग कर विदेश यात्राएं भी की थीं। इस मामले में उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।