पिछले साल से इस बार अधिक की हुई खरीदारी
इस बार 14 हजार ज्यादा किसानों ने क्रय केंद्रों पर धान बेचा। भुगतान का अंतर भी करीब 150 करोड़ रुपये का है। वर्ष 2020-21 में 33,364 किसानों से 316.85 करोड़ का धान खरीदा गया था। 2021-22 में 47,614 किसानों से 463 करोड़ के धान की खरीदारी हुई है।
आरएफसी प्रेम रंजन सिंह ने कहा कि किसानों को सहूलियत देने के लिए सभी एमआई को निर्देश दिए गए हैं कि वे संबंधित बैंकों में जाकर किसानों के खातों की खामियां दुरुस्त कराएं ताकि सभी को भुगतान किया जा सके। 10 दिन के भीतर 12 सौ से अधिक किसानों के बैंक खाते दुरुस्त कराकर उन्हें भुगतान कर दिया गया है। जल्द ही बाकी किसानों के खातों में भी भुगतान की राशि पहुंच जाएगी।