फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोरखपुर में उधार बीयर न देने पर मुनीम पर हमला, केस दर्ज

Wed, 15 Feb 2023 11:12 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो खोराबार (गोरखपुर)।

सार

रात 10 बजे मुनीम जब दुकान बंदकर कमरे पर जा रहे थे कि उसी दौरान मजनू शाही अपने साथियों के साथ मिलकर मुनीम के ऊपर प्राणघातक हमला कर दिया और धमकी देते हुए फरार हो गए। जिससे मुनीम के सिर पर गंभीर चोट आई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में खोराबार इलाके के रानीडीहा स्थित दुकान से उधार का बीयर न देने पर सोमवार को मुनीम पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मुनीम की तहरीर पर आरोपियों पर केस दर्ज मजनू शाही को हिरासत में ले ली है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, देवरिया के बरहज थाना क्षेत्र के पैना निवासी विश्वजीत पांडेय रानीडीहा स्थित बीयर की दुकान पर मुनीम है। वह इंजीनियरिंग कॉलेज गेट के सामने किराए का कमरा लेकर रहते हैं।

13 फरवरी सोमवार को मजनू शाही अपने साथियों के साथ बीयर की दुकान पर आकर उधार बीयर की बोतल मांगे थे। मुनीम ने नहीं दिया तो सभी लौट आए, लेकिन रात 10 बजे मुनीम जब दुकान बंदकर कमरे पर जा रहे थे कि उसी दौरान मजनू शाही अपने साथियों के साथ मिलकर मुनीम के ऊपर प्राणघातक हमला कर दिया और धमकी देते हुए फरार हो गए। जिससे मुनीम के सिर पर गंभीर चोट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें