फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सांसद खेल महाकुंभ के समापन कार्यक्रम में वर्चअल शामिल होंगे पीएम मोदी, करेंगे प्रोत्साहित

Wed, 15 Feb 2023 10:11 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।

सार

सीएम योगी पिछले एक माह में सांसद खेल महाकुंभ के दो अन्य जिलो के आयोजनों में शामिल हो चुके हैं। बस्ती में वह सांसद खेल महाकुंभ के उद्घाटन समारोह में पहुंचे थे जबकि सिद्धार्थनगर के समापन समारोह में।
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : Twitter@bjp4 india
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सांसद खेल महाकुंभ के समापन समारोह में खिलाड़ियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मार्गदर्शन मिलेगा। सांसद रविकिशन शुक्ल की मेजबानी में बृहस्पतिवार को क्षेत्रीय क्रीड़ांगन में होने वाले समापन समारोह में प्रधानमंत्री वर्चुअल जुड़ेंगे तो मुख्यमंत्री स्वयं खिलाड़ियों के बीच मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


जिले में सांसद खेल महाकुंभ का शुभारंभ 27 जनवरी को क्षेत्रीय क्रीड़ांगन में हुआ था। क्षेत्रीय क्रीड़ांगन समेत सहजनवां, पिपराइच, खोराबार, जंगल कौड़िया में विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन कर गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र के सभी पांच विधानसभाओं को कवर किया गया था।

सभी स्पर्धाओं का फाइनल और पुरस्कार वितरण के साथ समापन समारोह का आयोजन 16 फरवरी को होने जा रहा है। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल जुड़कर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करेंगे। जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समारोह स्थल पर उपस्थित रहकर खिलाड़ियों को आगे बढ़ते रहने को प्रेरित करेंगे।
विज्ञापन


बता दें कि सीएम योगी पिछले एक माह में सांसद खेल महाकुंभ के दो अन्य जिलो के आयोजनों में शामिल हो चुके हैं। बस्ती में वह सांसद खेल महाकुंभ के उद्घाटन समारोह में पहुंचे थे जबकि सिद्धार्थनगर के समापन समारोह में।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें