गोरखपुर जिले में खोराबार इलाके के रानीडीहा स्थित दुकान से उधार का बीयर न देने पर सोमवार को मुनीम पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मुनीम की तहरीर पर आरोपियों पर केस दर्ज मजनू शाही को हिरासत में ले ली है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, देवरिया के बरहज थाना क्षेत्र के पैना निवासी विश्वजीत पांडेय रानीडीहा स्थित बीयर की दुकान पर मुनीम है। वह इंजीनियरिंग कॉलेज गेट के सामने किराए का कमरा लेकर रहते हैं।
13 फरवरी सोमवार को मजनू शाही अपने साथियों के साथ बीयर की दुकान पर आकर उधार बीयर की बोतल मांगे थे। मुनीम ने नहीं दिया तो सभी लौट आए, लेकिन रात 10 बजे मुनीम जब दुकान बंदकर कमरे पर जा रहे थे कि उसी दौरान मजनू शाही अपने साथियों के साथ मिलकर मुनीम के ऊपर प्राणघातक हमला कर दिया और धमकी देते हुए फरार हो गए। जिससे मुनीम के सिर पर गंभीर चोट आई है।