फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: हादसों पर लगेगी लगाम, सड़कों पर होंगे सुरक्षा के इंतजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिले के तीन प्रमुख मार्गों पर सड़क सुरक्षा और सुधार कार्यों के लिए 40.40 लाख रुपये के बजट को स्वीकृति मिली है। इन मार्गों में चौक सोनाड़ी माता स्थान से रामग्राम मार्ग, सिसवा हेवती-सिन्दुरिया मार्ग और झुलनीपुर-चन्दागुलरभार नहर सेवा मार्ग शामिल हैं।
विज्ञापन

परियोजना के तहत 40.40 लाख रुपये की लागत से संकेतक बोर्ड, रिफ्लेक्टर और रोड मार्किंग जैसे कार्य किए जाएंगे। वित्तीय अनुमोदन मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार, शासन की ओर से लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड को सड़क सुरक्षा के लिए सख्त निर्देश दिए गए हैं। विशेष रूप से घनी आबादी वाले क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा उपायों को लागू करने को कहा गया है। योजना के तहत सड़कों पर संकेतक बोर्ड, रिफ्लेक्टिव साइन, स्पीड ब्रेकर, जेब्रा क्रॉसिंग और रोड मार्किंग जैसे कार्य किए जाएंगे ताकि दुर्घटनाओं की आशंका को कम किया जा सके।
विज्ञापन

तीनों मार्गों का डीपीआर तैयार कर शासन को भेजा गया है।
चौक सोनाड़ी माता स्थान से रामग्राम मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण और सड़क सुरक्षा कार्य किए जाएंगे। परियोजना की अनुमानित लागत 5.30 लाख रुपये है। मार्ग पर सड़क के किनारे सुरक्षा संकेतक, रिफ्लेक्टर और चेतावनी बोर्ड लगाए जाएंगे। सड़क की सतह को मजबूत करने के लिए सुदृढ़ीकरण कार्य भी किया जाएगा। राज्य सड़क निधि योजना के तहत सिसवा हेवती-सिन्दुरिया मार्ग पर 13.80 लाख की लागत से सड़क सुधार और सुरक्षा कार्य किए जाएंगे। मार्ग का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण करने के साथ ही स्पीड ब्रेकर, जेब्रा क्रॉसिंग और रोड मार्किंग का कार्य किया जाएगा।
यह मार्ग ग्रामीण क्षेत्रों को मुख्य सड़कों से जोड़ता है। झुलनीपुर चन्दागुलरभार नहर सेवा मार्ग पर 21.30 लाख की लागत से सड़क सुधार और सुरक्षा कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें