फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: ट्रेन की चपेट में आए सेवानिवृत्त बीएसएफ कर्मी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रेल लाइन पार करते समय हादसा, लोगों के अनुसार- छत्रपति को कम दिखाई देता था और सुनने में भी थी दिक्कत
विज्ञापन

- एम्स इलाके के नंदानगर में किराये के मकान में रहते थे छत्रपति राय

जगदीशपुर। एम्स थाना क्षेत्र के नंदानगर स्थित न्यू प्रोजेक्ट रेलवे क्रॉसिंग पर बृहस्पतिवार दोपहर 61 वर्षीय सेवानिवृत्त बीएसएफ कर्मी की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान झंगहा थाना क्षेत्र के डूमरैला गांव निवासी छत्रपति राय के रूप में हुई है। रेल लाइन पार करते समय वह ट्रेन की चपेट में आ गए। स्थानीय लोगों के मुताबिक, छत्रपति को कम दिखाई देता था और सुनने में भी दिक्कत थी।
जानकारी के अनुसार, छत्रपति राय सेवानिवृत्ति के बाद नंदानगर के शमशेर गेट के पास किराये के मकान में अपनी दो बेटियों के साथ रह रहे थे। बृहस्पतिवार दोपहर करीब 1:17 बजे वह गांव से लौटकर समपार फाटक पार कर रहे थे। इसी दौरान गोरखपुर से नरकटियागंज की ओर जा रही ट्रेन आ गई। बताया जा रहा है कि अचानक भागने के दौरान उनका झोला गुजरी रही ट्रेन में फंस गया, जिससे वे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक, छत्रपति को कम दिखाई देता था और सुनने में भी दिक्कत थी। घटना के समय मौजूद लोगों ने उन्हें आवाज देकर सावधान करने की कोशिश की लेकिन वे सतर्क नहीं हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद कार्यक्षेत्र को लेकर एम्स थाना और जीआरपी के बीच समन्वय में देरी हुई, जिससे शव करीब ढाई घंटे तक ट्रैक पर पड़ा रहा। बाद में जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। घटना की सूचना पर स्थानीय लोग और जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे एवं परिजनों को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें