फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम की बात: कल से खुलेगी अभ्युदय कोचिंग की लाइब्रेरी, कार्ड भी बनेगा

Sun, 15 Aug 2021 12:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

कोरोना के चलते बंद पड़े पुस्तकालय की पुस्तकें भी अब ऑनलाइन की जा रही हैं। डिजिटिलाइजेशन का काम अंतिम दौर में है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग के पंजीकृत विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। सोमवार से राजकीय जुबिली पुस्तकालय खुलेगा। विद्यार्थियों का कार्ड भी बनेगा। वातानुकूलित वाचनालय में एक साथ सौ विद्यार्थी पढ़ाई कर सकेंगे।
विज्ञापन


कोरोना के चलते बंद पड़े पुस्तकालय की पुस्तकें भी अब ऑनलाइन की जा रही हैं। डिजिटिलाइजेशन का काम अंतिम दौर में है। पुस्तकालय में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए कई व्यवस्थाएं की गई हैं। पुस्तकालय प्रभारी गौरव जायसवाल ने बताया कि 16 अगस्त से पुस्तकालय सुबह 10 बजे से खुलेगा। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत 400 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। सभी विद्यार्थियों को पुस्तकालय कार्ड बनाया जाएगा।

कार्ड बनवाने के लिए यह साथ लाएं
  • पासपोर्ट साइज की एक फोटो
  • टिकट साइज की दो फोटो
  • आधार कार्ड की छाया प्रति
  • पांच सौ रुपये धरोहर राशि
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी जानें
  • कोई भी व्यक्ति सदस्य बन सकता है
  • 15 दिन के लिए मिलेंगी दो पुस्तकें
  • जमा न करने पर रोजाना दो रुपये विलंब शुल्क
  • वाचनालय में पढ़ने के लिए दो घंटे का समय मिलेगा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें