फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: अभाविप के राष्ट्रीय मंत्री बने गोरखपुर के अभय प्रताप सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। काशी हिंदू विश्वविद्यालय के शोधार्थी अभय प्रताप सिंह को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) का राष्ट्रीय मंत्री बनाया गया है। अभय एबीवीपी के काशी प्रांत समेत राष्ट्रीय कार्यकारिणी में विभिन्न पदों पर रह चुके हैं। मूल रूप से देवरिया के सलेमपुर क्षेत्र के लार निवासी अभय गोरखपुर शहर में हीरापुरी कॉलोनी में रहते हैं। उनके पिता राजेश कुमार सिंह गोरखपुर विश्वविद्यालय में राजनीतिशास्त्र विभाग के अध्यक्ष हैं।
विज्ञापन


देहरादून में 28 से 30 नवंबर तक आयोजित अभाविप के राष्ट्रीय अधिवेशन में नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इसमें गोरक्ष प्रांत के छह लोगों को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह मिली है। अभय प्रताप सिंह वर्तमान में भारत-अमेरिका संबंधों पर शोध कर रहे हैं। इससे पहले वह विद्यार्थी परिषद में केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य, काशी प्रांत मंत्री, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, बीएचयू इकाई अध्यक्ष, प्रांत कार्यसमिति सदस्य जैसे दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं।
उनके अलावा गोरक्ष प्रांत से गोरखपुर विश्वविद्यालय के गणित एवं सांख्यिकी विभाग की अध्यक्ष प्रो. उमा श्रीवास्तव को राष्ट्रीय कार्यकारिणी का विशेष आमंत्रित सदस्य चुना गया है। डीडीयू की ही प्रो. सुषमा पांडेय को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नामित किया गया है। इनके अलावा गोरखपुर महानगर की संपदा द्विवेदी, सिद्धार्थनगर विभाग के अमर्त्य सुंदरम पांडेय और बलिया जिले के ज्ञानेन्द्र सिंह को भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया है। सिद्धार्थनगर के प्रियांशु को नेपाली विद्यार्थी कार्य संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मेरठ के पुनीत अग्रवाल को गोरक्ष प्रांत के संगठन मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें