फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: ठंड में बिगड़ा ट्रेनों का टाइम-टेबल, 22 ट्रेनें रहीं लेट

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। कोहरे की वजह से मंगलवार को ट्रेनों का संचलन प्रभावित रहा। दिल्ली, मुंबई और अन्य शहरों के लिए रवाना होने वाली कुल 22 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से लेट पहुंचीं, जिससे रेलवे स्टेशन पर दिनभर यात्रियों की भारी भीड़ रही। प्लेटफॉर्म नंबर एक, 3-4 और नौ पर सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई। यात्रियों ने कहा कि ठंड शुरू होते ही ट्रेनों की लेटलतीफी बढ़ गई है और आगे ठंड बढ़ने पर स्थिति और गंभीर हो सकती है। मंगलवार को सबसे ज्यादा देरी 04607 अमृतसर पूजा स्पेशल ट्रेन में रही, जो 22 घंटे 56 मिनट लेट गोरखपुर पहुंची। इसके अलावा, 09452 गांधीधाम पूजा स्पेशल आठ घंटे 45 मिनट, 04449 नई दिल्ली पूजा स्पेशल सात घंटे, 02570 दरभंगा क्लोन स्पेशल पांच घंटे, 02569 नई दिल्ली क्लोन स्पेशल साढ़े पांच घंटे और 02564 बरौनी क्लोन स्पेशल तीन घंटे 39 मिनट लेट पहुंची। गोरखपुर से मुंबई जाने वाली 12597 मुंबई सीएसएमटी-अयोध्या एक्सप्रेस भी पांच घंटे लेट रवाना हुई। बठिंडा से गोरखपुर आने वाली 12556 गोरखधाम एक्सप्रेस ढाई घंटे देरी से पहुंची। इसके अलावा 15 अन्य ट्रेनें भी अपने समय से लेट थीं। इसी दौरान गोरखपुर से बठिंडा जाने वाली गोरखधाम एक्सप्रेस को भीड़ को देखते हुए सामान्य समय से आधा घंटा पहले, यानी दोपहर 2:45 बजे प्लेटफॉर्म पर लगा दिया गया ताकि यात्री समय पर ट्रेन में चढ़ सकें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें