फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: घर में सो रहे युवक पर कुल्हाड़ी से हमला, गंभीर रूप से घायल

Wed, 25 Feb 2026 02:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कैंपियरगंज। थाना क्षेत्र के गौरैया गांव में सोमवार की रात एक युवक पर घर में घुसकर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। युवक को गंभीर अवस्था में स्थानीय अस्पताल में भेजा गया है। पुलिस ने गौरैया निवासी शिवकरन यादव की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

शिवकरन ने आरोप लगाया कि वह रात करीब दो बजे अपने घर में सो रहे थे तभी गांव के ही शशिबल अचानक घर में घुस आया और कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ प्रहार करने लगा। शोर मचाने पर पड़ोसी बजरंगी मौके पर पहुंचे और हमलावर को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह धक्का देकर भाग गया। हमले में शिवकरन के सिर, गर्दन, दाहिनी छाती, दाहिने हाथ की कलाई में गंभीर चोटें आई हैं। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें