सहजनवां। थाना क्षेत्र के पुंडा गांव में एक व्यक्ति ने जमीन बैनामा कराने के नाम पर 3.69 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गीडा थाना क्षेत्र के जगदीशपुर निवासी सुजीत उपाध्याय के भाई और आरोपी के बीच जमीन सौदे को लेकर संपर्क हुआ था। पीड़ित ने बताया कि आरोपी ने उन्हें नगर पंचायत वार्ड नंबर 15, लुचुई में जमीन दिलाने का वादा किया। जमीन देखने के बाद उसने एडवांस के रूप में 1.49 लाख रुपये बैंक खाते में जमा करने को कहा। इसके बाद दो लाख रुपये और विभिन्न किस्तों में दिए गए। कुल 3.69 लाख रुपये लेने के बाद आरोपी ने बैनामा कराने की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया। लेकिन दो वर्ष बीत जाने के बावजूद जमीन का बैनामा नहीं कराया गया। थाना प्रभारी महेश चौबे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।