फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सुभाषनगर में युवक ने जहर खाकर दी जान, मोबाइल पर बनाया वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखनाथ थाना क्षेत्र का मामला, सड़क किनारे मिला शव
छेड़खानी के मामले में दो साल पहले जा चुका था जेल, नौ महीने पहले भी कर चुका था खुदकुशी की कोशिश
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। गोरखनाथ थाना क्षेत्र सुभाषनगर में सोमवार सुबह कार्तिक यादव उर्फ अभिषेक यादव (25) ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। युवक ने अपने मोबाइल फोन से जहर खाते हुए करीब दो मिनट का वीडियो भी बनाया। कुछ देर बाद युवक को सड़क किनारे गिरा देखकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची गोरखनाथ पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
पुलिस के अनुसार, मृतक के कंधे पर एक बैग लटका हुआ था। बैग की तलाशी लेने पर उसमें रखा आधार कार्ड मिला। इससे उसकी पहचान बलिया जिले के भीमपुर थाना क्षेत्र के चकहवसापुर निवासी कार्तिक यादव उर्फ अभिषेक यादव (25) के रूप में हुई। पुलिस ने मौके से मृतक का मोबाइल फोन भी कब्जे में ले लिया है। साथ ही घटनास्थल से एक दवा का रैपर भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन

पुलिस की जांच में सामने आया है कि अभिषेक यादव दो साल पहले तिवारीपुर थाना क्षेत्र में दर्ज छेड़खानी के एक मामले में जेल जा चुका था। जमानत पर रिहा होने के बाद भी उसकी गतिविधियों को लेकर स्थानीय स्तर पर विवाद बना हुआ था। पुलिस का कहना है कि मृतक के आपराधिक और पारिवारिक पृष्ठभूमि से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।


नौ महीने पहले भी कर चुका था खुदकुशी की कोशिश
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, अभिषेक यादव ने अप्रैल 2025 में भी खुदकुशी की कोशिश की थी। उस समय उसने एक छात्रा के मोहल्ले में जहर खाने की कोशिश की थी। हालांकि स्थानीय लोगों ने उसे समय रहते पकड़ लिया था और पुलिस के हवाले कर दिया था। उसके पास से जहर भी बरामद हुआ था। बाद में उसे चिकित्सकीय उपचार के बाद छोड़ा गया था। सोमवार को एक बार फिर अभिषेक ने उसी छात्रा के मोहल्ले के आसपास जहर खाकर खुदकुशी कर ली। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।



छेड़खानी और फोटो वायरल करने का आरोपी था अभिषेक
पुलिस जांच में सामने आया है कि अभिषेक यादव तिवारीपुर थाना क्षेत्र की एक नाबालिग छात्रा से एकतरफा प्रेम करता था। आए दिन उसे परेशान करता था। छात्रा के पिता की तहरीर पर 10 सितंबर 2024 को तिवारीपुर थाने में उसके खिलाफ छेड़खानी, धमकी और आईटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आरोप है कि अभिषेक छात्रा का पीछा करता था, रास्ते में रोककर जबरन बात करने का दबाव बनाता था। बात न करने पर उसके भाई की हत्या की धमकी देता था। इतना ही नहीं, बदनाम करने के इरादे से उसने छात्रा की फोटो इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिया था।
विज्ञापन



कोट
शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। मोबाइल में वीडियो की भी जांच की जा रही है।

- रवि सिंह, सीओ गोरखनाथ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें