फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: ससुराल पक्ष से चल रहे विवाद से आहत युवक ने की आत्महत्या, पत्नी-सास समेत चार पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
- बांसगांव थाना क्षेत्र के कैथवलिया शुक्ल गांव का है मामला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। बांसगांव थाना क्षेत्र के कैथवलिया शुक्ल गांव में ससुराल पक्ष से चल रहे विवाद से आहत अंगद गुप्ता (32) ने बृहस्पतिवार को फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी क्रिकेट खेल रहे बच्चों के शोर मचाने पर परिजनों को हुई, जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पत्नी, सास समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अंगद गुप्ता की शादी 17 मई 2025 को बेलघाट थाना क्षेत्र के पिपरी सिंहवाने गांव निवासी प्रीति गुप्ता से हुई थी। शादी के बाद वह पत्नी को लेकर गुजरात रोजगार के लिए गया था। वापस लौटने के बाद पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया। करीब 15 दिन पहले पारिवारिक विवाद के चलते अंगद की सास सुशीला उसके घर पहुंची और बेटी को अपने साथ मायके ले गई।
विज्ञापन

मृतक के भाई विनोद गुप्ता ने तहरीर में बताया कि 21 जनवरी को उसकी सास आधा दर्जन लोगों के साथ दोबारा घर आई, अंगद को अपमानित किया और घर का सामान वापस ले जाने की धमकी देकर चली गई। इस घटना के बाद अंगद पूरी रात रोता रहा। बृहस्पतिवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे अंगद घर से निकला। कुछ देर बाद गांव के बच्चों ने सूचना दी कि आम के पेड़ पर चुनरी के फंदे से उसका शव लटक रहा है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तहरीर के आधार पर मृतक की पत्नी प्रीति, सास सुशीला तथा विशाल और गोलू के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें