फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पादरी बाजार उपकेंद्र के 15 हजार घरों को मिलेगी बिजली फाल्ट से राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
- 132 केवीए एफसीआई न्यू बिजलीघर से पादरी उपकेंद्र तक 12 किलोमीटर लंबी नई लाइन बनेगी
विज्ञापन

- 3.60 करोड़ रुपये से बनेगी नई लाइन, प्रस्ताव भेजा गया



गोरखपुर। पादरी बाजार उपकेंद्र से जुड़े करीब 15 हजार घरों के लोगों को बिजली फाल्ट से राहत मिलेगी। बिजली निगम की ओर से 132 केवीए एफसीआई न्यू बिजलीघर से पादरी बाजार उपकेंद्र तक करीब 12 किलोमीटर लंबी नई 33 केवीए लाइन बनाने की तैयारी की गई है। इसके निर्माण पर करीब 3.60 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके लिए प्रस्ताव भेज दिया गया है।

वर्तमान में पादरी बाजार उपकेंद्र को 132 केवीए भटहट बिजलीघर से बिजली मिलती है। इस लाइन में बड़ा फाल्ट होने पर उपकेंद्र की आपूर्ति प्रभावित हो जाती है। वैकल्पिक स्रोत नहीं होने के कारण फाल्ट ठीक होने तक लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ता है। खासकर गर्मी और बारिश के मौसम में केबल या लाइन में खराबी आने पर समस्या और बढ़ जाती है।
विज्ञापन


नई 33 केवीए लाइन बनने के बाद पादरी बाजार उपकेंद्र को एफसीआई न्यू बिजलीघर से भी बिजली दी जा सकेगी। इससे किसी एक स्रोत की लाइन में खराबी आने पर दूसरे स्रोत से आपूर्ति शुरू की जा सकेगी। बड़े फाल्ट के दौरान पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित होने की स्थिति से भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन


गुलरिहा के अधिशासी अभियंता राजवीर सिंह ने बताया कि पादरी बाजार उपकेंद्र के लिए वैकल्पिक स्रोत तैयार करने के उद्देश्य से एफसीआई न्यू बिजलीघर से नई 33 केवीए लाइन बनाने का प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें