फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: तिरंगा यात्रा में दिखा जेन-जी का जोश, सोशल मीडिया पर छाईं यात्रा की रील्स

विज्ञापन
विज्ञापन
- भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में दूर-दराज से पहुंचे युवा
विज्ञापन



गोरखपुर। तिरंगा यात्रा में सोमवार को जेन-जी की बड़ी भागीदारी भी देखने को मिली। गोलघर की सड़क पर उमड़े नागरिकों के सैलाब में सबसे अधिक संख्या युवाओं की रही। हाथों में तिरंगा लिए जेन-जी भारत माता की जय के नारे लगाते रहे।
खास बात यह रही कि युवाओं की मौजूदगी केवल भाजपा कार्यकर्ताओं तक सीमित नहीं थी। दूर-दराज के इलाकों से भी बड़ी संख्या में युवा कार्यक्रम में पहुंचे। इनमें कई ऐसे चेहरे भी नजर आए जो पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता नहीं थे। तिरंगा हाथ में लेकर युवाओं का उत्साह और नारों में उनकी सक्रिय भागीदारी पूरे कार्यक्रम के दौरान चर्चा का विषय बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की झलक पाने को लेकर भी युवाओं में खासा उत्साह दिखा। सीएम के सामने आते ही कई युवाओं ने मोबाइल फोन निकाल लिए। किसी ने मुख्यमंत्री की तस्वीर खींची तो किसी ने तिरंगे के साथ पूरी यात्रा को कैमरे में रिकॉर्ड किया। युवाओं का यह उत्साह कार्यक्रम खत्म होने के बाद भी जारी रहा। यात्रा समाप्त होने के कुछ ही देर बाद सोशल मीडिया पर इसके वीडियो और रील्स नजर आने लगीं। युवाओं ने अपने मोबाइल से बनाए वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए। देखते ही देखते यात्रा से जुड़ी कई रील्स वायरल होने लगी। इससे सड़क पर दिखा युवाओं का उत्साह सोशल मीडिया तक पहुंच गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें