फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: घर के बाहर चारपाई पर सो रहे पिता को कुल्हाड़ी से वार कर मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
- गुलरिहा इलाके के नौका टोला में बुधवार देर रात हुई वारदात, सिर और गर्दन पर किए कई वार, आरोपी गिरफ्तार
- बड़े बेटी की पत्नी की तहरीर पर दर्ज हुई प्राथमिकी


गुलरिहा। गुलरिहा क्षेत्र के जंगल अयोध्या प्रसाद नौका टोला में बुधवार देर रात पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। युवक ने घर के बाहर चारपाई पर सो रहे पिता ब्रह्मदेव कन्नौजिया (51) पर कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। सिर और गर्दन पर कई वार किए जाने से ब्रह्मदेव की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी मझले बेटे गोलू को कुल्हाड़ी के साथ गिरफ्तार कर लिया। दोपहर बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
जंगल अयोध्या प्रसाद नौका टोला निवासी ब्रह्मदेव कन्नौजिया बुधवार रात भोजन के बाद घर के बाहर चारपाई पर सो रहे थे। रात करीब सवा दो बजे उनके मझले बेटे गोलू कन्नौजिया का किसी बात को लेकर उनसे विवाद होने लगा। आरोप है कि गोलू के हाथ में कुल्हाड़ी थी और देखते ही देखते उसने पिता पर हमला कर दिया। घर में बड़े बेटे की पत्नी चंदा देवी अपने दो बच्चों के साथ मौजूद थीं। घटना के दौरान घर का दरवाजा बाहर से बंद था, जिससे चंदा देवी बाहर नहीं निकल सकीं। वह छत पर चढ़कर गोलू को समझाने का प्रयास करती रहीं। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए लेकिन तब तक आरोपी पिता पर कई वार कर चुका था।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमले में ब्रह्मदेव के सिर और गर्दन पर सात से आठ वार किए गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक जेपी पाल पुलिस बल के साथ रात करीब तीन बजे मौके पर पहुंचे। पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। बृहस्पतिवार सुबह फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। मृतक के बड़े और छोटे बेटे रोजी-रोटी के सिलसिले में बाहर रहते हैं।

आरोपी ने दरवाजा बाहर से किया बंद, भाभी छत से लगाती रही गुहार
ग्रामीणों के मुताबिक, वारदात के बाद गोलू घर की छत पर चढ़ गया और शोर मचाते हुए लोगों से कहने लगा कि उसने अपने पिता की हत्या कर दी है। वह यह भी कह रहा था कि उसके पिता उसकी शादी कराने में बाधा बन रहे थे। वहीं वारदात के दौरान आरोपी ने बाहर से घर का दरवाजा बंद कर दिया। इससे घर में मौजूद उसकी भाभी बाहर नहीं आ सकीं। वह छत पर चढ़कर उसे वारदात से मना करने की गुहार लगाती रहीं लेकिन युवक नहीं माना।

प्रेम-प्रसंग के बाद बदला था व्यवहार
ग्रामीणों के अनुसार, गोलू तीन भाइयों में मझला है। उसका गांव की एक युवती से प्रेम प्रसंग था। कुछ समय पहले युवती की शादी अन्यत्र हो जाने के बाद से वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था। लोगों का कहना है कि पिछले कुछ समय से उसका व्यवहार भी असामान्य हो गया था।
विज्ञापन



मृतक के बड़े बेटे सोनू की पत्नी चंदा देवी की तहरीर पर आरोपी गोलू कन्नौजिया के खिलाफ हत्या की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी को हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी के साथ गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। साथ ही अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।
- निमिष पाटील, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें