भटहट। पिपराइच थाना क्षेत्र के बैलों गांव निवासी आरती शर्मा पत्नी छोटेलाल शर्मा की बृहस्पतिवार को इलाज के दौरान एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। ससुराल के लोग इस मौत का कारण बीमारी बता रहे हैं, जबकि मायके के लोगों ने जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या का आरोप लगाया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
महिला के मामा महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा निवासी विश्वकर्मा प्रसाद ने पुलिस को बताया कि उन्हें आरती की मौत संदिग्ध लग रही है। आशंका है कि जहरीला पदार्थ देकर उसकी हत्या की गई है। इसे लेकर वहां माहौल तनावपूर्ण हो गया। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
कार्यवाहक थाना प्रभारी अवधेश तिवारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। अभी तक की जांच में महिला को झटके (मिर्गी) की बीमारी थी और उसका इलाज चल रहा था।