फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: 500 से ज्यादा कैमरों की फुटेज खंगालने पर मिला सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। झंगहा के गहिरा भूमिहारी टोला के पास महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद एक रेलकर्मी का सुराग मिल गया है।
विज्ञापन

जांच में सामने आया है कि बुधवार को महिला की गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर रेलकर्मी से मुलाकात हुई थी। इसके बाद दोनों एक ही स्कूटी से देवरिया की ओर जाने वाले रास्ते पर निकले। अलग-अलग स्थानों के कैमरों में दोनों को साथ देखा गया है। पुलिस अब स्कूटी के रूट और आगे की फुटेज के आधार पर घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ रही है।
एसपी नार्थ ज्ञानेंद्र ने बताया कि महिला का शव मिलने के बाद सीडीआर और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच शुरू की गई। करीब 100 पुलिसकर्मियों को अलग-अलग रूट के कैमरों की पड़ताल में लगाया गया। इसी दौरान महिला और उसके साथ स्कूटी पर जाते संदिग्ध रेलकर्मी की फुटेज मिली। पुलिस संदिग्ध की तलाश में जुटी है। जांच में पता चला है कि महिला बोल नहीं पाती थी और इशारों से बातचीत करती थी। पुलिस के अनुसार, वह अलग-अलग जिलों के रेलवे स्टेशनों पर घूमती थी और वहां लोगों से संपर्क करती थी। कुछ घंटे साथ रहने के बाद अलग हो जाने की बात भी जांच में सामने आई है।
विज्ञापन

पुलिस महिला की पहचान और उसके संपर्क में रहे लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। महिला के साथ दुष्कर्म और गला-मुंह दबाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है लेकिन इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगी। पुलिस अब संदिग्ध रेलकर्मी से पूछताछ और अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटना की वास्तविक वजह पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें