बड़हलगंज (गोरखपुर)। थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती को जबरन वाहन में बैठाकर ले जाने की कोशिश का मामला सामने आया है। युवती की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पीड़िता के अनुसार, 17 अप्रैल को वह अपनी शादी के लिए खरीदारी करने मधुपुर चौराहे जा रही थी। इसी दौरान कोइलीखाल मोड़ के पास एक मनबढ़ युवक ने उसका रास्ता रोक लिया और जबरदस्ती अपनी गाड़ी में बैठाने की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी दी।
युवती के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद आरोपी उसे छोड़कर भाग गया। पीड़िता ने बताया कि इसी माह में उसकी शादी तय है और इस घटना के बाद परिवार में भय का माहौल है। थाना प्रभारी सुनील राय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।