फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022: 99 फीसदी बुजुर्ग-दिव्यांगों ने घर से वोट देने की सुविधा नकारी, बूथ पर ही जाकर करेंगे मताधिकार

Sat, 19 Feb 2022 01:29 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

गोरखपुर जिले के सभी 80,483 बुजुर्ग-दिव्यांग वोटरों को पोस्टल बैलेट विकल्प के लिए फॉर्म 12 डी दिए गए थे। केवल 730 ने चुना विकल्प, 20 फरवरी के बाद इन वोटरों के घर पर पोलिंग पार्टियां भेजी जाएंगी।
विज्ञापन
Up Election 2022 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के 90 फीसदी बुजुर्ग व दिव्यांग वोटरों ने घर बैठे वोट देने की सुविधा को नकार दिया है। बाकी मतदाताओं की ही तरह वे भी बूथ पर ही जाकर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।

विज्ञापन


जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से सभी 80 हजार 483 बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं को पोस्टल बैलेट का विकल्प चुनने के लिए फॉर्म 12 डी दिया गया था। मगर इनमें से सिर्फ 730 लोगों ने ही इस फॉर्म को भरकर वापस किया। जबकि 79 हजार 753 लोगों ने इस विकल्प को नकार दिया। निर्वाचन कार्यालय के मुताबिक विकल्प चुनने वाले संबंधित बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं के घर 20 फरवरी के बाद पोलिंग पार्टियां भेजी जाएंगी।

निर्वाचन आयोग ने पिछले चुनाव के अनुभवों को देखते हुए इस साल 80 साल से ऊपर के बुजुर्ग मतदाता एवं दिव्यांग मतदाताओं को बड़ी राहत देते हुए घर से ही मतदान करने का विकल्प दिया था। चुनाव कार्यक्रम जारी होने के कुछ दिन बाद से ही ऐसे मतदाताओं को पोस्टल बैलेट से मतदान के लिए जरूरी फॉर्म डी उपलब्ध कराना शुरू कर दिया गया था। जिले में 80 हजार 483 लोगों को फॉर्म वितरित किया गया। इनमें 80 साल से ऊपर के 61 हजार 833 बुजुर्ग व 18 हजार 650 दिव्यांग मतदाता शामिल हैं। इनमें से 241 दिव्यांग व 489 बुजुर्ग मतदाताओं ने घर से वोट देने का विकल्प चुना है।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

विधानसभा कुल फॉर्म वितरण चुने गए विकल्प
कैंपियरगंज 8482  68
पिपराइच 8807 46
गोरखपुर शहर 7561 54
गोरखपुर ग्रामीण 6887  98
सहजनवां 10,315 105
खजनी 10,929 84
चौरी चौरा 8369  91
बांसगांव  10,429 119
चिल्लूपार 8704 65
कुल  80,483  730

डीएम विजय किरन आनंद ने कहा कि दिव्यांग एवं 80 साल से ऊपर के बुजुर्ग मतदाताओं को घर बैठे पोस्टल बैलेट से वोट देने की सुविधा दी गई है। इसके लिए सभी के पास फॉर्म 12 डी पहुंचाया गया था। करीब 730 लोगों ने विकल्प चुना है। उन्हें पोस्टल बैलेट से वोट देने की सुविधा प्रदान की जाएगी।
 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें