फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुरः सरयू नदी में मिली 87 किलो की मछली, व्यापारी ने 15 हजार में खरीदा

Thu, 16 Jan 2020 02:25 AM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़हलगंज (गोरखपुर)।
विज्ञापन
87 किलो वजनी गोच प्रजाति की मछली पकड़ी। - फोटो : amarujala
विज्ञापन

सरयू नदी में मछुआरों ने एक विशाल गोच प्रजाति की मछली पकड़ी। मछली का वजन 87 किलो था। उसे थोक मंडी में मऊ जनपद के मुहम्मदाबाद का एक व्यापारी पंद्रह हजार रुपये में खरीद कर ले गया।

विज्ञापन


बुधवार को सरयू नदी में दोहरीघाट के मछुआरे संदीप अपने तीन साथियों के साथ नाव पर सवार होकर जाल से मछली पकड़ रहे थे। मुक्तिपथ के पास उनको जाल काफी भारी लगा। उनको लगा कि जाल में घड़ियाल फंस गया है।

जब उन्होंने जाल को खींचकर बाहर निकाला तो देखा कि विशाल गोच प्रजाति की मछली फंस गई है। मछली को देखने के लिए मुक्तिपथ घाट पर लोगों की भीड़ लग गई। मऊ के मुहम्मदाबाद के व्यापारी करीम ने 15 हजार में मछली को खरीदा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें