फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-नेपाल मैत्री समाज सहित पूर्व रिटायर सैनिकों ने मनाया सेना दिवस, शहीदों को किया याद

Wed, 15 Jan 2020 08:50 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
शहीद सैनिकों को याद कर सेना दिवस मनाया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रिटायर्ड सैनिकों और भारत नेपाल मैत्री समाज व वीर सेनानी कल्याण संस्थान के लोगों ने बुधवार को शहीद सैनिकों को याद कर सेना दिवस मनाया। इस दौरान कूड़ाघाट स्थित शहीद लेफ्टेनेंट गौतम गुरूंग की प्रतिमा पर माला पहनाया और सेना जिंदाबाद के नारे लगाए।
विज्ञापन


इस अवसर पर मैत्री समाज के अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्त ने कहा कि आज ही के दिन भारत के ब्रिटिश साम्राज्य के थल सेना के अंतिम जनरल राय फ्रांसिस बूचर द्वारा जनरल केएम करियप्पा ने भारतीय थल सेना के अध्यक्ष का पद ग्रहण किया था। इसी दिन से भारतीय सेना अपने स्वतंत्र अस्तित्व में आई। उस समय सेना में दो लाख जवान थे। देश सैनिकों के योगदान को कभी भुला नहीं सकता।

कार्यक्रम में मौजूद रिटायर्ड सैनिकों ने नारे लगाया। इस दौरान सुबेदार मेजर रामचंद्र चंद्रौत, सुबेदार मेजर नित्यानंद तिवारी, सुबेदार राकेश पोद्दार, हवलदार वीके यादव, कैप्टन सादिक प्रसाद, सार्जेंट ओमप्रकाश तिवारी, सुबेदार हवलदार रामराज प्रसाद, नायक हरीश चंद्र सिंह, सुबेदार मेजर अएआर दुबे, सुबेदार मेजर सुरेंद्र यादव, सुबेदार मेजर ओमप्रकाश मिश्रा, हवलदार तहसीलदार यादव, अनिरूद्घ शाही, कैप्टन आईएम यादव, अभयनंदन मिश्रा, आरसी गुप्ता, सत्यनारायण प्रसाद, कैप्टन ओमप्रकाश यादव, बनवारी लाल खेमका, कमल किशोर गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें