- जिला स्तर पर दोबारा हो रहा सत्यापन, इसके पहले 1.51 लाख मतदाताओं के दो जगह मिले थे नाम
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिला स्तर पर डुप्लिकेट मतदाताओं का दोबारा सत्यापन कराया जा रहा है। चुनाव आयोग से मिली 1,27, 693 मतदाताओं की सूची में सर्वे के दौरान 8,517 नाम ऐसे मिले हैं, जिनके नाम एक से अधिक स्थानों पर हैं। अब ऐसे मतदाताओं के नाम काटे जाएंगे।
इसके पहले चुनाव आयोग ने ब्लॉक स्तर पर सर्वे कराकर संभावित डुप्लीकेट वोटर 5.16 लाख मतदाताओं की सूची सौंपी थी। सर्वे में 1.51 लाख मतदाताओं के नाम दो स्थानों पर मिले थे, जबकि जिला स्तर चिह्नित संभावित डुप्लीकेट वोटर में करीब सात प्रतिशत नाम अपात्र मिले हैं। साॅफ्टवेयर के जरिये नाम, पिता, पति के नाम, उम्र एवं लिंग के अनुसार सूची बनाई गई है। सर्वे का काम गांवों में 20 फरवरी तक बीएलओ करेंगे।
-
कोट
संभावित डुप्लीकेट वोटर के सर्वे में 1,27,693 में 1,19,117 वोटर पात्र मिले हैं। इनमें 8576 के नाम दो जगहों पर मिले हैं, इनके नाम काटे जाएंगे। 20 फरवरी तक सर्वे का काम पूरा करना है। इसके बाद अपात्र मतदाताओं का नाम काटकर सूची आयोग को भेजी जाएगी।
- जेएन मौर्य, जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी, पंचायत