मृत्यु के बाद भी समाज के काम आने का संकल्प 84 वर्षीय स्वर्णकांता तनेजा के परिजन ने पूरा किया। निधन के बाद उनकी पार्थिव देह चिकित्सा शिक्षा के लिए एम्स गोरखपुर को दान कर दी गई। कानपुर से युग दधीचि देहदान अभियान के प्रमुख मनोज सेंगर और माधवी सेंगर आठ घंटे में पार्थिव शरीर लेकर गोरखपुर पहुंचे। सात महीने के अंतराल के बाद अभियान के माध्यम से एम्स को यह आठवीं देह मिली है।