फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एटीएम कार्ड चुराकर खाते से निकाले 75 हजार रुपये

Wed, 11 Feb 2026 02:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़हलगंज। थाना क्षेत्र में एटीएम कार्ड चुराकर खाते से 75 हजार रुपये निकालने का मामला सामने आया है। पुलिस तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मुहाल जलकर गांव निवासी गोविंद निषाद ने तहरीर में बताया कि वे पिता राधेश्याम निषाद के नाम से जारी यूनियन बैंक का एटीएम कार्ड लेकर 17 जनवरी की शाम 5:20 बजे पटना चौराहा स्थित एसबीआई एटीएम मशीन से पैसा निकालने गए थे। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने एटीएम मशीन में कार्ड डाला, तो वह मशीन में फंस गया। इसी दौरान उन्हें एक फोन आया। कुछ ही समय में उनका एटीएम कार्ड चोरी हो गया। इसके बाद वे एसबीआई और यूनियन बैंक गए तो पता चला कि उनके खाते से 50 हजार रुपये स्वाइप मशीन से कट गए थे। इसके कुछ ही देर बाद 15 हजार रुपये और फिर 10 हजार रुपये खाते से कट गए। इस संबंध में थाना प्रभारी सुनील राय ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें