फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल: भूस्खलन में फंसे 700 भारतीय ट्रक, 20 किलोमीटर लंबा लगा जाम

Mon, 30 Aug 2021 07:42 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज (सोनौली)।

सार

काठमांडू मार्ग पर 20 किलोमीटर लंबा लगा जाम, नेपाल जाने के लिए तैयार नहीं भारतीय वाहन चालक।
विज्ञापन
नेपाल में लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेपाल में भारी वर्षा और भूस्खलन के कारण 700 भारतीय वाहन तीन दिनों से फंसे हैं। खाने और पीने के पानी का संकट हो गया है। नेपाल जाने वाले चालकों ने सोनौली सीमा पर अपने ट्रक को खड़ा कर दिया है। वे नेपाल जाने को तैयार नहीं हैं।  

विज्ञापन


भैरहवां-नारायन घाट हाईवे पर 20 किलोमीटर लंबा जाम लगा है। लंबी दूरी के यात्रियों और मालवाहक वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भूस्खलन का मलबा हटाने के बाद रास्ता खुला, लेकिन जाम में काठमांडू व चितवन जाने वाले करीब 700 भारतीय वाहन गेंडाकोट के पास फंस गए। पोखरा राष्ट्रीय राजमार्ग सोमवार को चौथे दिन भी नहीं खुल सका। बुटवल में पहाड़ के पास लगातार भूस्खलन से लोग घर छोड़ दूसरी जगह जाने लगे हैं।

जिला यातायात पुलिस कार्यालय, पल्पा के अनुसार एक दर्जन स्थानों पर भूस्खलन को मलबे के हटाया नहीं जा सका है। बुटवल-पल्पा मार्ग खंड के डुमरे गौडेपुल में भूस्खलन हो रहा है। नारायणगढ़-बुटवल सड़क परियोजना के पूर्वी खंड के मुख्य अभियंता रमेश ने बताया कि बारिश के कारण अस्थाई डायवर्जन बनाना मुश्किल काम है। जिला पुलिस सूचना अधिकारी दिलीप गिरी ने बताया कि ठुमसी के पश्चिम में एक हजार से अधिक वाहनों को रोका गया है।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

भूस्खलन से बुटवल में अलर्ट

लगातार हो रही बारिश और भूस्खलन से पहाड़ के पास रहने वाले लोगों को प्रशासन ने अलर्ट कर दिया है। बुटवल-पाल्पा मार्ग के पास रहने वालों को स्थानीय प्रशासन ने बारिश रुकने तक घरों में नहीं रहने की हिदायत दी है। सैकड़ों लोग घर छोड़ रिश्तेदारों के यहां शरण लिए हैं।

बुटवल की सविता गुरुंग, सजन कुमार, सत्यम शाह, गगन थापा ने बताया कि रात में लगातार भूस्खलन से पहाड़ के पास रहने वाले लोग सहमे हुए हैं। पुलिस डीएसपी डीएन पांडेय ने बताया कि भूस्खलन के कारण पहाड़ के पास रहने वाले लोगों को अलर्ट किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें