फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर में मिले सात कोरोना संक्रमित, सक्रिय मरीज हुए 124

Fri, 06 Nov 2020 05:45 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
विज्ञापन
Corona - फोटो : PTI
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर जिले में सात कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। शुक्रवार को लखनऊ मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मरीजों को महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया।

विज्ञापन


जिले में अब तक 3779 संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 3611 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं और 124 का इलाज चल रहा है। अब तक संक्रमण से 45 लोगों की मौत हो चुकी है।

जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या थम नहीं रही है। जिले में प्रतिदिन कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए गए आकड़ों के मुताबिक खेसरहा ब्लॉक के सिसहनिया गांव में दो संक्रमित पाए गए।
विज्ञापन


इटवा ब्लॉक के स्थानीय कस्बा में एक संक्रमित पाया गया। लोटन ब्लॉक के पिकापार गांव, मिठवल ब्लॉक के काठबंध गांव, नौगढ़ के इंद्रानगर मोहल्ला, शोहरतगढ़ पकड़ी लाला गांव एक-एक संक्रमित पाए गए।

सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि सात संक्रमित पाए गए। उन्हें आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। साथ ही संपर्क में आने वालों का सैंपल कराकर जांच के लिए भेजा गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें